सीएम ने ज्योति प्रसाद अग्रवाल की नई प्रतिमा का अनावरण किया


 

नगांव से रवीन्द्र शाह की रिपोर्ट

दिनांक 15 फरवरी 2026 रविवार को नगांव में रुपकुंवर चौक पर स्थित रुपकुंवर ज्योति प्रसाद अग्रवाल की नई प्रतिमा का अनावरण असम के माननीय मुख्यमंत्री  हिमंत विश्व शर्मा के द्वारा हुआ। ज्ञात रहे यहा पर पहले सन 2003 में स्व० संतलालजी बंका द्वारा नगांव जिला साहित्य सभा एंव मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा के नेतृत्व में स्थापित की गई थी। हर वर्ष 17 जून और 17 जनवरी को नगांव जिला साहित्य सभा एंव मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा द्वारा रुपकुंवर ज्योति प्रसाद अग्रवाल के योगदान को याद किया जाता रहा है। नयी मूर्ति का निर्माण  नगांव के विधायक माननीय श्री रुपक शर्मा ने अपने विधायक राशि से करवा कर स्थापित किया। आज 15 फरवरी को अनावरण के अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा के पूर्व अध्यक्ष माणकचंद नाहटा ने माननीय मुख्यमंत्री को राजस्थानी साफा पहनाकर कर एंव सचिव विजयराज किल्ला ने फुलाम गोमछा पहनाकर अभिन्नदन किया। मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा ने माननीय मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा एवं नगांव के विधायक रुपक शर्मा का आभार व्यक्त किया है। यह जानकारी शाखा के सहसचिव अरुण नागरका द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी गई है।