नगांव में प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ने शिव जयंती मनाई


 

नगांव से रवीन्द्र शाह की रिपोर्ट

नगांव 90वां त्रिमूर्ति शिव जयंती कार्यक्रम नगांव प्रजापति ब्रह्मा कुमारी विश्वविद्यालय में गत 9 फरवरी से आरंभ हुआ। नगांव ब्रह्मा कुमारी सेवा केन्द्र की मुख्य संचालिका बीके सरिता बहन ने बताया कि त्रिमूर्ति शिव जयंती आगामी 22 फरवरी  तक नगांव जिले के सभी ब्रह्मा कुमारी सेवा केन्द्रों के साथ सभी सेवा केन्द्र में आयोजित हो रही है। आज उत्तर हैबरगांव स्थित ब्रह्मा कुमारी सेवा केन्द्र नगांव में आयोजित किया गया।इस मौके पर शिव लिंग जो परमात्मा का प्रतीक चिह्न है को फूलों से सजाया गया और अनेक बीके भाई बहनों की उपस्थिति में शिव बाबा का पताका नगांव बीके जोन की मुख्य संचालिका सरिता बहन और अतिथियों द्वारा  फहराया। एक केक भी काटा गया।कार्यक्रम का संचालन डिमरूगुरी बीके सेवा केन्द्र की संचालिका निर्माली बहन ने की जहां अनेक बीके नॉन बीके भाई बहनों को बीके शेवाली बहन ने फुलाम गामोछा से अभिनंदन किया गया।इस मौके पर सरिता बहन ने शिव जयंती के गुढ़ रहस्य पर अपने सारगर्भित विचार रखी।शिव और शंकर के रहस्य को भी बताया।पताका उत्तोलन के पहले शिव बाबा की मधुर संगीत का सभी ने श्रवण किया तत्पश्चात सभी ने टोली(प्रसाद) पाया। कार्यक्रम में विशिष्ट लोगों में डॉ पी.के. शर्मा,सत्य प्रसाद शर्मा,पदुम शर्मा, मुनिंद्र बोरा, दुर्लभ पवन बरुवावार्ड पार्षद नवस्मिता मेधी, समाजसेवी शंकर यादव, रवीन्द्र राय, अजित सिंह,वरिष्ठ बीके ओम भाई,स्वपन भाई, तरुण भाई, पराग भाई आदि उपस्थित थे।बीके लाली बहन ने एक गीत प्रस्तुत किया।