मोरीगांव में महाशिवरात्रि उत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ


 

नगांव से रवीन्द्र शाह की रिपोर्ट

मोरीगांव में महाशिवरात्रि उत्सव बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ ।मोरीगांव के सभी शिवालयों में विधि विधान से पूजा की गई।मोरीगांव के समाजसेवी ललित लढ़ा ने बताया कि श्री हनुमान मंदिर में शिवरात्रि उपलक्ष्य पर रविवार को रात्रि 8: 30 बजे से पूजा शुरू होई सभी समाजबंधुओं की और भक्तजन सपरिवार पधारकर भगवान शंकर और मां पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया । रात में भजन कीर्तन का आयोजन भी रखा गया । चंग के साथ  धमाल भी गुनगुनाया  गए।जय शिव शंकर जय भोले बाबा का सभी ने नारा लगाया और प्रसाद भी वितरण किया गया।