श्याम बाबा का दो दिवसीय जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया


 

सिलचर से मदन सिंघल की रिपोर्ट

नृसिंह मंदिर श्याम भक्त मंडल द्वारा श्याम बाबा का दो दिवसीय जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पहली बार नृसिंह अखाड़ा श्याम मंदिर सहित संपूर्ण सभागार एवं परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया।  सबसे पहले सुबह गाजेबाजे के साथ गोपाल अखाड़ा से निशान यात्रा निकाली गई जिसमें पीले वस्त्रों में महिला पुरुष युवाओं ने भजन कीर्तन एवं नृत्य संगीत के साथ मुख्य रास्तों से निकाली गई। नृसिंह अखाड़ा में आरती के बाद अल्पाहार की व्यवस्था की गई।  शाम को राज्य सभा सांसद कणाद पुरकायस्थको अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल ने सम्मानित किया। सांसद ने पूजन के साथ समिति का धन्यवाद किया। राजस्थान से आये गायकों एवं स्थानीय गायकों ने धारावाहिक रूप से भजन कीर्तन किया। पुजारी अर्नेश मिश्रा मदन झा ने अखंड ज्योति के समक्ष भक्तों को पूजन करवाया। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। सचिव विकास सारदा ने सबका धन्यवाद करते हुए शनिवार को होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी।