भजन संध्या के साथ श्याम जन्मोत्सव संपन्न हुआ


 

सिलचर से मदन सिंघल की रिपोर्ट

नृसिंह मंदिर श्याम भक्त मंडल द्वारा दो दिवसीय श्याम जन्मोत्सव का कार्यक्रम संपन्न किया गया। अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल एवं सचिव विकास सारदा सहित सभी पदाधिकारियों ने धन्यवाद किया। शनिवार सुबह पंडित विजय शंकर पांडेय द्वारा विभिन्न मंदिरों के यजमानों को यज्ञ करवाया। उनके साथ अन्य भक्तो ने आहुति प्रदान की। दोपहर में भव्य भंडारा आयोजित किया गया जिसमें हजारों लोगों को भोजन करवाया गया। छप्पन भोग का विशाल आयोजन किया गया जिसमें बङी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। गोहाटी से आये गायक मनोज पंडित ने श्याम बाबा सहित सभी देवी देवताओं के भजन गाकर श्रोताओं को झुमायमान किया। प्रबंधन ने सम्मानित किया। श्याम बाबा की अखंड ज्योति से भक्तों को पूजन करवाया गया। पुजारी अर्नेश मिश्रा ने आरती की। छप्पन भोग व प्रसाद वितरित किया गया।